फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो लूटकांड चालक को बांदा लेकर जाएगी पुलिस

विज्ञापन
demo
विज्ञापन
हल्द्वानी। स्कॉर्पियो लूटकांड के मामले में भुक्तभोगी चालक को लेकर जिला पुलिस की एक टीम बांदा जाएगी। शिनाख्त के बाद अभियुक्तों को रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि बांदा पुलिस ने भोटिया पड़ाव से लूटी गई स्कॉर्पियो के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। अब बांदा पुलिस को पत्र भेजा जाएगा। पत्र मिलने के बाद जिला पुलिस की एक टीम चालक राजेंद्र कुमार राणा को लेकर बांदा जाएगी। इस मामले में कालाढूंगी थाने में मुकदमा दर्ज है। भोटिया पड़ाव वाहन स्टैंड पर 12 सितंबर की सुबह यात्री बनकर आए तीन लुटेरों ने दो हजार में रामनगर जाने के लिए स्कॉर्पियो बुक कराई थी। लुटेरों ने चालक राजेंद्र कुमार राणा को बांधकर रास्ते में फेंक दिया था और स्कॉर्पियो लेकर भाग गए थे। बांदा पुलिस ने एक व्यवसायी के अपहरण के मामले में मुठभेड़ के दौरान अभियुक्तों को स्कॉर्पियो के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद पता चला कि बदमाशों ने स्कॉर्पियो का अपहरण में प्रयोग किया था। जानकारी मिलने पर एसएसपी ने पुलिस की एक टीम बांदा भेजा। वहां अभियुक्तों से नैनीताल पुलिस पूछताछ नहीं कर सकी। बांदा पुलिस को जानकारी मिली कि स्कॉर्पियो लूटने वाले बदमाश राजेंद्र सिंह 2003 में अल्मोड़ा के तीन सिपाहियों की हत्या की थी। पेशी के दौरान वह दो साल पहले पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें