फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेटीएम के जरिये ठगी,मथुरा के छता गांव से पकड़ा गया आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट: खबर मथुरा, यूपी के लिए भी उपयोगी है
विज्ञापन


पेटीएम की जरिये ठगी, मथुरा से पकड़ा गया आरोपी
ओटीपी पूछकर 26-26 हजार रुपये के दो मोबाइल खरीदे थे, दो आरोपियों की तलाश

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका साउथ इलाके में बदमाशों ने मोटर स्कूल चलाने वाले शख्स के पेटीएम अकाउंट के जरिये ठगी की। आरोपियों ने उससे ओटीपी नंबर पूछकर 26-26 हजार रुपये के दो मोबाइल खरीद लिए। इस मामले में साइबर सेल ने एक आरोपी शाहिद (19) को गांव छत्ता-मथुरा से दबोच लिया। पुलिस को शाहिद के जीजा व भाई की भी तलाश है।
विज्ञापन

द्वारका साउथ इलाके में रहने वाले पीड़ित रोहित के पास कुछ दिनों पूर्व विक्रम नामक शख्स का कॉल आया। उसने रोहित से ड्राइविंग सिखाने की फीस पूछी और कहा कि वह पेटीएम से फीस देगा। रोहित ने उसे अपना पेटीएम नंबर बता दिया। विक्रम के कहने पर थोड़ी देर में आए ओटीपी नंबर को भी बता दिया। इसी दौरान उसके मोबाइल पर 26-26 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। रोहित ने तुरंत पेटीएम अकाउंट बंद करवाकर पुलिस को सूचना दी। द्वारका साउथ थाना पुलिस ने 8 अक्तूबर को मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की । साइबर सेल को जांच में पता चला कि रोहित के खाते से 26-26 हजार रुपये के दो मोबाइल खरीदे जाने थे। पुलिस ने मोबाइल कंपनी से संपर्क किया तो पता चला कि दोनों मोबाइल मथुरा के पास छत्ता गांव में डिलीवरी के आर्डर मिले हैं। 10 अक्तूबर को डिलीवरी के समय पुलिस ने आरोपी को छत्ता गांव से दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि साजिशकर्ता उसका जीजा मुख्तार है। शाहिद ने जीजा व भाई साहिल के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मुख्तार और साहिल की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें