फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार
विज्ञापन

- छेड़छाड़ में रिपोर्ट दर्ज करने का लगाया ग्रामीणों ने आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
रबूपुरा।
थाना क्षेत्र के एक गांव में घर घुसकर कक्षा 8 की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजन का आरोप है कि पुलिस ने छेड़छाड़ में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने शिकायत की है कि उसकी पुत्री कक्षा आठ की छात्रा है। शुक्रवार की रात वह गांव में चल रही रामलीला परिवार के अन्य लोगों के साथ गया हुआ था। उसकी बेटी घर में सो रही थी और उसके दादाजी बाहर बरामदे में सो रहे थे। आरोप है इसी दौरान गांव का ही जाकिर दीवार फांदकर घर में घुस आया। आरोपी ने छात्रा को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता छात्रा के शोर मचाने पर उसके दादा की नींद खुल गई। शोर मचाने पर अन्य ग्रामीण भी पहुंच गए और आरोपी धमकी देकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात से गुस्साए परिजन व दर्जनों लोग कोतवाली पहुंचे और पुलिस को जानकारी देते हुए शिकायत की। लेकिन पुलिस ने छेड़छाड़ में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल परीक्षण की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें