फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग प्रॉपर्टी डीलर ने पुलिसकर्मी की मदद से दो बदमाशों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर ने पुलिसकर्मी की
विज्ञापन

मदद से दो बदमाशों को दबोचा
- बाइक सवार बदमाश डीलर की सोने की चेन झपटकर भागने का कर रहे थे प्रयास
- लोगों ने की बदमाशों की धुनाई, एक बदमाश पर लगा हुआ है मकोका
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। करोलबाग इलाके में एक बुजुर्ग प्रॉपर्टी डीलर ने पुलिसकर्मी की मदद से दो बदमाशों को दबोच लिया। बाइक सवार दो बदमाश प्रॉपर्टी डीलर से सोने की चेन झपटकर भागने की कोशिश कर रहे थे। बदमाशों के पास से पुलिस को तीन सोने की चेन, एक मोबाइल, गुलेल और वारदात में इस्तेमाल बाइक मिली है। पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है। एक बदमाश पर मकोका लगा हुआ है। उस पर 68 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, ओल्ड राजेंद्र नगर निवासी जयकिशन मदनानी (60) प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। बृहस्पतिवार शाम वह मोबाइल का बिल जमा करने करोल बाग गए थे। जब वह अपने घर आ रहे थे तो उसी समय सामने से बाइक पर आए दो युवकों ने उनके गले पर झपट्टा मारकर चेन चेन तोड़ ली। लेकिन बुजुर्ग ने बदमाश का हाथ पकड़ लिया। इसी दौरान वहां गश्त कर रहा हवलदार ओमप्रकाश आ पहुंचा और भाग रहे बदमाशों की बाइक में लात मारी, जिससे बदमाश बाइक समेत गिर गए। हवलदार ने एक बदमाश को पकड़ लिया। हवलदार के कब्जे में बदमाश को देखकर लोगों ने दूसरे बदमाश को दबोच लिया और दोनों की धुनाई कर दी। दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक बदमाश के हाथ से जयकिशन की सोने की चेन मिली। वहीं, तलाशी में जेब से तीन अन्य सोने की चेन, मोबाइल फोन, बाइक पर लगा गुलेल और काफी संख्या में कंचे मिले। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान प्रताप नगर निवासी गौरव और पवन उर्फ विक्रम उर्फ विक्की के रूप में हुई है। दोनों गुलेल गैंग के सदस्य हैं। गुलेल से कारों के शीशे तोड़कर चोरी और झपटमारी की वारदात को अंजाम देते हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। विक्रम के खिलाफ सुल्तानपुरी में मकोका के तहत मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें