फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन वर्षीय बच्चे का अपहरण करने वाला दबोचा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद के लिए भी:::
विज्ञापन


अगवा बच्चे को कराया मुक्त, आरोपी गिरफ्तार

- पुलिस ने तीन वर्षीय मासूम को मुरादाबाद से छुड़ाया
- मांग रहा था सात लाख की फिरौती, पिता के साथ करता था काम

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सरिता विहार थाना पुलिस ने अगवा तीन वर्षीय बच्चे को सकुशल मुक्त कराकर अपहरणकर्ता को मुरादाबाद, यूपी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सात लाख रुपये की फिरौती मांग रहा था। वह बच्चे के पिता के साथ प्लेसमेंट एजेंसी चलाता था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर अनबन चल रही थी। आरोपी मुरादाबाद के गांव पिपलसाना, थाना भोजपुर का रहने वाला है।
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल के अनुसार जसौला, सरिता विहार निवासी इशराफिल ने 29 सितंबर को शिकायत दी थी कि वह मुरादाबाद, यूपी निवासी सहरोज आलम के साथ भारत नगर, न्यू फ्रेड्स कॉलोनी में प्लेसमेंट एजेंसी चलाता था। 28 सितंबर को शाम चार बजे उसका पार्टनर सहरोज आलम उसके घर आया और 29 सितंबर की सुबह उसके बेटे को अगवा कर लेकर चला गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर एएटीएस प्रभारी लव आत्रे व इंस्पेक्टर रामनिवास की देखरेख में टीमों को गठन किया गया। पीड़ित को 29 सितंबर को फिरौती का कॉल आया। आरोपी ने 24 घंटे में सात लाख रुपये मुरादाबाद, यूपी में पहुंचाने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी सहरोज आलम (43) को 30 सितंबर की सुबह जाहिद नगर, मुरादाबाद, यूपी से उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह भागने की फिराक में था। आरोपी की निशानदेही पर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहरोज आलम ने बताया कि वह इशराफिल के लिए मैनपॉवर सप्लाई का काम करता था। इशराफिल पर उसके दो लाख रुपये बकाया थे। अपने पैसे वसूल करने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें