पहली खबर बरेली के लिए भी::
नशीला पदार्थ पिलाकर ई-रिक्शा लूटने वाले छह गिरफ्तार
नई दिल्ली। कीर्ति नगर थाना पुलिस ने नशीला पदार्थ पिलाकर ई-रिक्शा चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान शाहदरा निवासी शरीफ खान, दीन मोहम्मद, असलम, तीसरा पुश्ता निवासी सिकंदर, ब्रह्मपुरी निवासी शिवम व बरेली निवासी सुखबीर के रूप में हुई है। इनके कब्जे से आठ ई-रिक्शा बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी से 23 मामलों को सुलझाने का दावा किया है। खुलासा हुआ है कि आरोपी अबतक 50 से अधिक वारदात को अंजाम दे चुके हैं।
पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि 14 सितंबर को कीर्ति नगर थाने में तैनात सिपाही महेंद्र रात में रमेश नगर में गश्त कर रहा था। तभी देखा कि एक व्यक्ति सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़ा है और तीन लोग उसकी तलाशी ले रहे हैं। एक ई-रिक्शा लेकर भागने की कोशिश कर रहा है। सिपाही ने लोगों की मदद से एक संदिग्ध को दबोच लिया। उसकी पहचान शरीफ खान के रूप में हुई। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन दिन बाद होश आने पर पीड़ित के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने पूछताछ की तो आरोपी शरीफ खान ने बताया कि वह जहरखुरानी गिरोह का सदस्य है। उसका गैंग ई-रिक्शा चालकों को शिकार बनाता है।
-------
लग्जरी कार लूटने के आरोपी को पुलिस ने दबोचा
- कार बरामद, बदमाश का एक सहयोगी हुआ फरार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रशांत विहार थाना पुलिस ने कार चालक को गोली मारने की धमकी देकर उसकी फॉच्रूयूनर कार लूटने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान महेश उर्फ मोनू के रूप में हुई है। उसके कब्जे से कार, पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किए गए हैं। महेश पर हरियाणा में चार मामले दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे पुलिस कार लूटे जाने की सूचना पर पुलिस प्रशांत विहार इलाके में पहुंची, जहां पुलिस को बुध विहार निवासी भीम सिंह मिला। उसने बताया कि वह पीतमपुरा से रोहिणी सेक्टर-13 की ओर जा रहा था। तभी सेक्टर नौ रोहिणी के पास दो बदमाशों ने उसकी कार को रुकवाया। दोनों ने उसे गोली मारने की धमकी देकर उसे ड्राइविंग सीट की बगल वाली सीट पर बिठा दिया और कार लेकर चल दिए। बदमाशों ने कुछ दूर जाने के बाद एक सुनसान जगह पर उसे उतारकर फरार हो गये।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने वायरलेस के जरिए कार का नंबर फ्लैश किया। मैसेज मिलने के बाद पीसीआर वैन में तैनात पुलिसकर्मी वाहनों की जांच करने लगे। कंझावला बॉर्डर के पास कार को देखकर पीसीआर कर्मियों ने उसका पीछा किया। पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने पुलिस को गोली मारने की धमकी दी। इसी बीच एएसआई अश्वनी ने एक राउंड गोली हवा में फायर की। पुलिसकर्मियों ने कार को जबरदस्ती रुकवाकर महेश के गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका सहयोगी भागने में कामयाब हो गया।