फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी चुराकर कॉलोनियों में खड़ी कर देते थे

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट: गाजियाबाद और फरीदाबाद के लिए उपयोगी.....
विज्ञापन


चुराकर कॉलोनियों में
खड़ी कर देते थे गाड़ी
- संगम विहार पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया
- दिल्ली व एनसीआर में करते थे वाहन चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण जिले की संगम विहार थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो वाहनों को चुराकर कॉलोनियों व व्यस्ततम बाजारों में पार्क कर देते थे। पुलिस ने इस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की सात कारें व एक बाइक बरामद की है। पुलिस गिरोह के दो बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

संगम विहार थानाध्यक्ष योगेश मल्होत्रा की देखरेख में पुलिस टीम ने संगम विहार इलाके में घेराबंदी कर रोहित व जसलीन को चोरी की बाइक पर घूमते हुए पकड़ लिया। बाइक एनएफसी इलाके से चुराई थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये दोनों दिल्ली व एनसीआर से वाहन चुराते थे। ये चोरी के वाहनों को कॉलोनियों व व्यस्ततम जगहों पर पार्क कर देते थे। पकडे़ गए आरोपी रोहित(24) गांव बागू, जिला गाजियाबाद, यूपी और जसलीन सिंह उर्फ बख्शीश (19) तिलक नगर, दिल्ली का रहने वाला है। पूछताछ में इन्होंने अपने दो साथी सुदामापुरी, गाजियाबाद निवासी अंकित व बल्लभगढ़ निवासी बैंसला का नाम बताया। ऐशोआराम की जिंदगी जीने के लिए रोहित वाहन चोरी की वारदात करने लगा। जसलीन मायापुरी में स्क्रैप डीलर की दुकान पर काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें