सिग्नलों से क्वॉयल चोरी मामले में एक संदिग्ध हिरासत में
दादरी। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर दो सप्ताह पहले सिग्नल से तांबे के क्वॉयल चोरी के दो मामलों में आरपीएफ के हाथ अहम सुराग लगे हैं। पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दरअसल, मारीपत और चिपियाना और उसके बाद अजायबपुर रेलवे स्टेशन के पास सिग्नलों से क्वॉयल चोरी की गई थी। आरपीएफ निरीक्षक संजय कुमार आर्य का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। साथ ही रेलवे लाइनों पर गश्त बढ़ा दी गई है। ब्यूरो
चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार
दादरी। जीटी रोड स्थित जारचा तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद हुई है। उसकी पहचान गांव कैमराला निवासी अमन पुत्र विरेंद्र के रूप में हुई है। ब्यूरो