फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी युवती ने भारत यात्रा के दौरान लगाया बदसलूकी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
होटल कर्मी ने अमेरिकी युवती से की बदसलूकी
विज्ञापन


- स्वदेश लौटकर सोशल साइट के जरिए पीड़िता ने रखी अपनी शिकायत
- पहाड़गंज के होटल में हुई घटना, जुलाई में ब्वॉयफ्रेंड के साथ आई थी


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अतिथि देवो भव...। भारत में अतिथि को भगवान का दर्जा दिया जाता है। लेकिन एक अमेरिकी युवती का भ्रमण का अनुभव दिल्ली में कुछ कड़वा रहा। पीड़िता ने अपने देश लौटकर अपने अनुभव ट्रैवल लाइट ब्लॉग, ट्विटर और रैडिट जैसे सोशल साइट पर रखा है। इसमें 26 वर्षीय युवती ने पहाड़गंज के एक होटल स्टॉफ पर बदसलूकी के आरोप लगाए हैं। दो दिन तक युवती ने भूखे प्यासे खुद को होटल के कमरे में बंद रखा। किसी तरह पीड़िता होटल के कमरे से निकलकर एयरपोर्ट पहुंची और अपने देश लौटी। मामले पर मध्य जिला पुलिस उपायुक्त का कहना है कि इस संबंध में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पीड़िता ने अपने ट्रैवल ब्लॉग व वीडियो में बताया कि करीब दो माह पूर्व वह अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ भारत घूमने आई थी। सबसे आखिरी में उसका पड़ाव दिल्ली में था। यहां उसने पहाड़गंज के होटल ओयो रूम्स में कमरा लिया। घरेलू कारण से ब्यॉयफ्रेंड चार दिन पूर्व ही अमेरिका लौट गया। पीड़िता का आरोप है कि तभी से होटल के स्टॉफ ने उसे घूरना, पीछा करना व किसी न किसी बहाने टच करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने खुद को अपने कमरे में कैद कर लिया। युवती ने होटल कमरे से अपना वीडियो बनाकर अपने साथ हो रहे बर्ताव का जिक्र किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि होटल में उसे कमरे से बाहर निकलने के लिए उसके रूम का एसी बंद कर दिया गया। यहां तक उसका वाईफाई भी बंद करने के अलावा लाइट भी बंद कर दी गई। रात को दरवाजे पर कुछ लोगों की परछाई दिखती थी। इधर आरोपी किसी ने किसी बहाने उसका दरवाजा खुलवाने का प्रयास करने लगे। दो दिन वह भूखी रही। जिस दिन उसकी फ्लाइट थी, वह तड़के डर से 3.00 बजे निकल गई। किसी तरह एयरपोर्ट पहुंचकर उसने अपनी फ्लाइट ली। पीड़िता ने 11 सितंबर को अपने दर्द भरे वीडियो और ब्लॉग पोस्ट किए हैं, जिसके बाद दिल्ली पुलिस हरकत में आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें