घरेलू कलह में महिला ने की खुदकुशी
नई दिल्ली। शकरपुर इलाके में सोमवार देर रात एक महिला ने घरेलू कलह के चलते खुद पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेलकर आग लगा ली। गंभीर हालत में भगवती बिष्ट (39) को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शकरपुर थाना पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता शकरपुर में रहती हैं। परिवार में पति हरीश, बेटी व अन्य सदस्य हैं। सोमवार देर रात को पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी कि महिला झुलस गई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि परिजन भगवती को एलएनजेपी अस्पताल ले जा चुके हैं।