फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएसडब्ल्यू की छात्रा ने पब्लिक की मदद से पकड़ा झपटमार

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा ने लोगों की मदद से झपटमार को दबोचा
विज्ञापन


- लाल किला के पास पीड़िता का मोबाइल छीनकर भाग रहा था आरोपी
- साहस का परिचय देकर छात्रा ने किया बदमाश का पीछा
- आरोपी से छात्रा का मोबाइल बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। लाल किले के पास बदमाश ने छात्रा का मोबाइल झपट लिया। बस फिर क्या था छात्रा ने भी शोर मचाते हुए बदमाश के पीछे दौड़ लगा दी। कुछ दूरी पर राहगीरों की मदद से पीड़िता ने बदमाश को पकड़ लिया। आरोपी के पास से छात्रा का मोबाइल बरामद हो गया। लोगों ने धुनाई कर आरोपी भागलपुर, बिहार निवासी कलीम (29) को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बहादुर छात्रा पूजा (23) परिवार के साथ करावल नगर में रहती है। उसने ने हाल में एमएसडब्ल्यू किया है और आईटीओ स्थित कंपनी में सोशल वर्क की ट्रेनिंग कर रही है। सोमवार सुबह पूजा ऑफिस जाने के लिए लालकिला पहुंची। वहां से उसे आईटीओ के लिए बस में सवार होना था। इसी बीच किसी जानकार का फोन आ गया। पूजा फोन पर बात करने लगी। तभी आरोपी पीछे से आकर उसका मोबाइल झपटकर भागने लगा। पूजा भी शोर मचाती हुई बदमाश के पीछे दौड़ पड़ी। कुछ दूर जाकर पूजा ने भीड़ की मदद से आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें