फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से छेड़छ़ाड़, विरोध जताने गए पिता से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा से छेड़छाड़, विरोध जताने गए पिता को पीटा
विज्ञापन


मनचलों ने छात्रा पर तेजाब फेंकने की भी दी धमकी
पीड़िता ने परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही

अमर उजाला ब्यूरो
दादरी। नगर के रेलवे रोड पर स्कूल आते-जाते समय एक छात्रा से छेड़छाड़ और अभद्रता करने का विरोध करने पर युवकों ने तेजाब डालने की धमकी दी है। पीड़ित छात्रा के पिता ने जब युवकों की शिकायत उनके परिजन से की तो मारपीट की गई। परिजनों ने मामले की शिकायत दादरी कोतवाली में की है।
पुलिस ने बताया कि कोतवाली दादरी क्षेत्र के नगर निवासी एक छात्रा जीटी रोड स्थित एक कॉलेज में पढ़ती है। छात्रा के घर से निकलने पर दो युवक उसके पीछे चल देते हैं और फबतियां कसते हैं। कई बार छात्रा युवकों का विरोध कर चुकी है, लेकिन फिर भी मनचले नहीं माने। उसके बाद भी छात्रा के साथ छेड़छाड़ व अभद्रता की गई।
विज्ञापन

छात्रा के विरोध करने पर युवकों ने तेजाब फेंकने की धमकी दी। छात्रा ने परेशान होकर परिजनों को बताया। जब पिता ने मनचलों के परिजनों से शिकायत की, तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित छात्रा ने परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही है। छात्रा के परिजनों ने सोमवार को कोतवाली में जाकर घटना की शिकायत की है।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि एक तरफ पुलिस एंटी रोमियो स्क्वायड बनाकर महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा के दावे कर रही है, तो दूसरी तरफ मनचले छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर आत्महत्या करने को मजबूर कर रहे हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी सतीश कुमार का कहना है कि मामले की गहनता से जांच कर कार्रवाई की जाएगी। स्कूल व कॉलेजों में एंटी रोमियो स्क्वायड टीम व सादी वर्दी में पुलिस गश्त बढ़ा दी जाएगी।





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें