फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध शाखा ने 50 लाख की हेरोइन के साथ एक को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट: बरेली, यूपी के लिए उपयोगी।
विज्ञापन


50 लाख की हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार

- बरेली से लाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करता था
- आरोपी कई वर्षों से कर रहा था धंधा, अपराध शाखा ने पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर यूपी के बरेली निवासी राशिद खान (29) को गिरफ्तार किया है। आरोपी बरेली से हेरोइन लाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करता था। उसके पास से 500 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 50 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

अपराध शाखा डीसीपी भीष्म सिंह के अनुसार एसआई ओमवीर डबास को 21 अगस्त को सूचना मिली थी कि राशिद खान हेरोइन की खेप लेकर इंदिरा गांधी स्टेडियम, राजघाट के पास आनेवाला है। इंस्पेक्टर रजनीकांत शर्मा की टीम ने घेराबंदी कर राशिद को दबोच लिया। गांव बेहरा, थाना फरीदपुर, जिला बरेली, यूपी निवासी राशिद से पुलिस ने हेरोइन बरामद कर ली। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी दसवीं पास है। ये गांव में खेतीबाड़ी करता था। अधिक पैसा कमाने की चाहत में ये फतेजगंज पूर्वी, बेरली यूपी निवासी पप्पू के संपर्क में आया। हेरोइन की खेप उसे पप्पू ने दी थी। यह हेरोइइन उसे बवाना, दिल्ली के सुनील को देनी थी। पुलिस पप्पू की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें