फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा के बयान पर फूटा पीड़िता के ग्रामीणों का गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ के लिए उपयोगी
विज्ञापन


बेटी के मरने का करो इंतजार... फिर होगी गिरफ्तारी
दरोगा के बयान पर भड़के मायके पक्ष के लोग, एसएसपी कार्यालय पर किया प्रदर्शन
ससुराल वालों की गिरफ्तारी की मांग, महिला पर किया था जानलेवा हमला
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बिसरख निवासी महिला पर ससुराल वालों ने बीते रविवार को जानलेवा हमला किया। वहीं, मायके वालों का आरोप है कि जब आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दरोगा के पास पहुंचे तो उन्होंने कहा कि पहले बेटी के मरने का इंतजार करो, फिर होगी कार्रवाई। दरोगा के इस बयान पर मायके और पांचली खुर्द के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने मेरठ से सूरजपुर स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने ससुराल वालों की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं, एसएसपी ने परिजनों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

मेरठ के पांचली खुर्द निवासी सचिन कुमार ने बिसरख कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में कहा गया है कि उसकी बहन रिंकी की शादी चार फरवरी 2016 को बिसरख के पंचशील कॉलोनी निवासी मोहित से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग एक स्विफ्ट कार व पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर बहन के साथ मारपीट करते थे। 19 अगस्त रविवार को रिंकी पर जानलेवा हमला किया गया। बहन अस्पताल में भर्ती है। परिजनों ने पति मोहित, जेठ ललित, ससुर चंद्रपाल, सास जगवती व मामा राजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें