फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान से मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक से मारपीट का आरोप
विज्ञापन

रबूपुरा। गांव फलैदा निवासी धर्मेंद्र ने दो युवकों पर मारपीट कर छह हजार रुपये और बाइक छीनने का आरोप लगाया है। दरअसल, मंगलवार शाम खेतों में रोपाई कर घर लौट रहा था। तभी गांव के ही दो युवकों ने रास्ते में रोककर वारदात की। वहीं, पुलिस ने बताया कि पीड़ित ने युवकों के साथ बैठकर शराब पी थी। तीनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। नकदी और बाइक छीनने का कोई मामला नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन


रास्ता बंद करने से रोकने पर बुजुर्ग से मारपीट
रबूपुरा। खेड़ा मोहम्मदाबाद के एक बुजुर्ग ने रास्ता रोकने से मना करने पर मारपीट का आरोप लगाया है। ब्रह्मानंद का आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति ने रास्ते में बल्ली लगाकर रास्ता रोक रखा है। विरोध करने पर उसने बेटों के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर मौके पर लोगों को आता देख वह जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। वहीं, पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें