फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहने ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिसकर्मी बनकर महिला से ढाई लाख के गहने ठगे
चार बदमाशों ने की वारदात, सेवानिवृत्त जनरल की पत्नी है महिला
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर 30 निठारी पुलिस चौकी के पास बाइक सवार 4 बदमाशों ने नकली पुलिसकर्मी बनकर सेवानिवृत्त जनरल की पत्नी से ढाई लाख रुपये के गहने ठग लिये। मंगलवार सुबह बदमाश सोने की चार अंगूठी जिनमें हीरे जड़े थे और कड़ा ले गये। सेक्टर 20 कोतवाली में पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है। बता दें इससे पहले भी इस तरह की वारदातें हो चुकी हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सेक्टर 28 में सेवानिवृत्त मेजर जनरल परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी एम वासुदेवा किसी काम से सेक्टर 31 गई थीं। ई रिक्शा से उतरने के बाद पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर दो बाइक पर चार युवक बैठे थे। महिला के शरीर में गहने देखकर युवकों ने कहा कि यहां बदमाशों का आतंक है। यहां लूटपाट भी होती है। आप जेवरात को उतार कर रख लें। महिला के सवाल करने पर कि आप क्यों यह कह रहे हैं तो एक युवक ने अपनी आईडी दिखाई, जिसमें वह वर्दी में दिखाई दे रहा था। पीड़ित महिला ने उनकी बातों पर विश्वास कर लिया और अंगूठी और कंगन उतार लिये। आरोपी युवकों ने एक कागज दिया और गहने उसमें रखवा दिये। इसी दौरान बदमाशों ने बंडल बदलकर महिला को थमा दिया। घर पहुंचकर जब महिला ने देखा तो बंडल में जेवरात नकली रखे थे। वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, मगर आरोपी वहां से भाग चुके थे। वहीं, पुलिस ने बताया कि इस तरह के ठग कई वारदात कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें