फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्तन चमकाने का दावा कर गहने ले उड़े ठग

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्तन चमकाने के बहाने ठग ले गए गहने
विज्ञापन


नई दिल्ली। जनकपुरी इलाके में पाउडर से बर्तन चमकाने का के बहाने ठगों ने महिला से गहने ठग लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार प्रेमलता (50) सपरिवार जनकपुरी में रहती हैं। प्रेमलता ने बताया कि सोमवार सुबह वह दो युवक उसके घर पर पहुंचे। उनलोगों ने बताया कि उनके पास पाउडर है, जिससे पीतल के बर्तन चमकने लगते हैं। झांसे में आकर प्रेमलता ने युवकों को कुछ बर्तन दे दिए। ठगों ने पाउडर लगाकर उसे साफ कर दिया। उसके बाद युवकों ने पीड़िता से कहा कि इनके पास सोने के गहने को चमकाने वाला पाउडर भी है। महिला ने उन्हें चार सोने की चूड़ियां देकर उसे चमकाकर दिखाने के लिए कहा। युवकों ने चूड़ियों को गर्म पानी में डाल दिया। इसी बीच ठगों ने महिला को किसी काम पर उलझाकर बर्तन से चूड़ियां निकाल ली। बदमाश महिला को चूड़ियों को कुछ देर तक पानी में रहने देने की बात कहकर बाहर चले गए। काफी देर बाद जब वह वापस नहीं आए तो महिला ने बर्तन से चूड़ियां निकालने की कोशिश की लेकिन उसमें कुछ नहीं मिला। ठगी का अहसास होते ही महिला ने घटना की शिकायत पुलिस से की। पुलिस मामला दर्ज कर हुलिया के आधार पर उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें