फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों पर युवक को छोडने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

दादरी। जारचा कोतवाली पुलिस पर पांच दिन पहले एक युवक को रात में घर से उठाकर ले जाने व महिला से गाली-गलौच करने का आरोप लगा था। साथ ही युवक को छोड़ने के लिए 3000 रुपये रिश्वत लेने के बाद भी उसे जेल भेजने का भी आरोप लगा था। इस मामले में पीड़ित महिला ने एसएसपी से शिकायत कर रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जारचा निवासी नवीला पत्नी रहीसुद्दीन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में कहा कि उसका बेटा रिजवान फर्नीचर का काम करता है। 26 जुलाई की रात को उनके घर पर पुलिस आई। पुलिसकर्मी घर में जबरन घुस गए और रिजवान को पकड़कर ले जाने लगे। जब महिला ने विरोध किया तो उससे भी गाली-गलौच की और कोतवाली आने को कहा, जहां रिश्वत ली। ब्यूरो
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें