फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप मैनेजर से लूट के मामले में चार बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल पंप मैनेजर से लूट मामले
विज्ञापन

में चार बदमाश गिरफ्तार
- बैंक में रुपये जमा करने जा रहा था मैनेजर, पुलिस ने बरामद किए 1.69 लाख रुपये
- लूट की रकम से बदमाश खरीदना चाहते थे पिस्टल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नजफगढ़ इलाके में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के मैनेजर से 2.65 लाख रुपये और स्कूटी लूट के मामले में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाश लूट की रकम से पिस्टल खरीदकर हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले थे। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने दो तमंचे, तीन कारतूस, 1.69 लाख रुपये, वारदात में इस्तेमाल दो बाइक और स्कूटी बरामद की हैं।
जिला पुलिस उपायुक्त एंटो अल्फोंस ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान बाबा हरिदास कॉलोनी निवासी मंजीत डागर(23), ढिचाऊं कलां निवासी प्रवीण(22), नजफगढ़ निवासी सूरज(34) और सोहनलाल(29) के रूप में हुई है। 25 जुलाई को पेट्रोल पंप मैनेजर दिनेश जिंदल अपने एक कर्मचारी अरुण के साथ स्कूटी से 2.69 लाख रुपये लेकर बैंक में जमा करने जा रहा था। रास्ते में दो बाइक पर सवार चार बदमाश उसकी स्कूटी लेकर फरार हो गए। पैसे स्कूटी की डिग्गी में रखे हुए थे। दिनदहाड़े हुई लूटपाट को देखते हुए जिले का स्पेशल स्टाफ, वाहन चोरी निरोधक शाखा व स्थानीय पुलिस की टीम बदमाशों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

पुलिस टीम इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के जरिये बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि वारदात में शामिल बदमाश अर्जुन पार्क इलाके में आने वाले हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर मंजीत डागर और प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने इनकी निशानदेही पर अन्य दो बदमाशों को दबोच लिया।
बॉक्स....
- पिता की मौत का बदला लेने को खरीदना चाहता था हथियार
पूछताछ में मंजीत ने बताया कि जब वह छह साल का था तो उसके पिता की मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद उसके चाचाओं ने उसकी प्रॉपर्टी पर कब्जा कर लिया। उसे शक था कि चाचाओं ने उसके पिता को जहरीला पदार्थ पिलाकर हत्या की है। वह चाचाओं से पिता की हत्या कर बदला लेना चाहता था इसलिए वह लूट की रकम से पिस्टल खरीदना चाहता था। वह दो माह से पेट्रोल पंप के मैनेजर की रेकी कर रहा था। उसे सूचना मिली थी कि मैनेजर 10 लाख रुपये लेकर बैंक जा रहा है।
विज्ञापन


- प्रेमिका के परिजनों से बदला लेना चाहता था
प्रवीण ने बताया कि उसके गांव की एक महिला से संबंध थे। इसकी जानकारी जब महिला के परिवार वालों को पता चली तो उन लोगों ने उसे धमकी दी। महिला के चाचा और दो भाईयों ने कई बार उसे और उसके परिवार को इस बात को लेकर अपमानित किया। वह महिला के चाचा और दोनों भाईयों की हत्या करने के लिए हथियार खरीदना चाहता था। जब उसे मंजीत से लूटपाट की योजना का पता चला तो उसने वारदात में शामिल होनेे के लिए हामी भर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें