फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसी गुप्ता की जमानत पर आज होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा और मेरठ समेत अन्य संस्करणों के ध्यानार्थ
विज्ञापन

--

126 करोड़ के जमीन घोटाले का मामला
--
पीसी गुप्ता की जमानत पर आज होगी सुनवाई
- 126 करोड़ के घोटाले मामले में हैं आरोपी, मेरठ में एंटी करप्शन कोर्ट में होगी सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के मथुरा में 126 करोड़ के जमीन खरीद घोटाले मामले के मुख्य आरोपित सेवानिवृत्त आईएएस और प्राधिकरण के पूर्व सीईओ पीसी गुप्ता की जमानत अर्जी पर बृहस्पतिवार को एंटी करप्शन कोर्ट में सुनवाई होगी। इस दौरान कासना कोतवाली पुलिस भी न्यायालय में अपना पक्ष रखेगी।
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के अंतर्गत मथुरा जिले में 126 करोड़ रुपये के जमीन खरीद घोटाले मामले में पूर्व सीईओ और सेवानिवृत्त आईएएस पीसी गुप्ता मुख्य आरोपी बनाए गए हैं। वह फिलहाल मेरठ जेल में बंद है। कासना पुलिस ने पिछले दिनों मध्य प्रदेश के दतिया से उन्हें गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनको मेरठ की एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया था। वहां से पुलिस को पीसी गुप्ता की दस दिन की रिमांड की इजाजत मिल गई थी। रिमांड पर दस दिन तक पूछताछ के बाद पुलिस दो जुलाई को पीसी गुप्ता को मेरठ जेल में दाखिल करके आई थी। अब पीसी गुप्ता की जमानत अर्जी पर आज सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें