फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद के निजी सचिव का मोबाइल छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद के निजी सचिव
विज्ञापन

का मोबाइल छीना
नई दिल्ली। तुगलक रोड थाना इलाके में सांसद के निजी सचिव का मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। निजी सचिव होटल के पास घूम रहे थे, तभी बाइक सवार दो बदमाश मोबाइल छीनकर फरार हो गए। तुगलक रोड थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि घटना के दो दिन बाद भी बदमाशों का सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अमुल गवली महाराष्ट्र से सांसद नारायण राणे के निजी सचिव हैं। वह ताजमान सिंह होटल में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 19 जुलाई की रात करीब 11:40 बजे होटल के पास फुटपाथ पर टहलने के दौरान पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका मोबाइल छीन लिया और तेजी में फरार हो गए। इस कारण वह बाइक का नंबर नोट नहीं कर सके। पुलिस होटल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें