फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन माफिया ने बांध बनाकर रोका यमुना नदी का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
खनन करने के लिए मोड़ दी यमुना की धारा
विज्ञापन

- नदी किनारे निर्माण कर मोड़ी धारा, सिंचाई विभाग के अधिकारियों की शिकायत के बाद एक धरा
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। खनन माफिया ने बालू खनन करने के लिए यमुना के किनारे निर्माण कर नदी की धारा मोड़ दी। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मामले की शिकायत नॉलेज पार्क थाना पुलिस से की थी। पुलिस ने मामले में भूपेंद्र मोमनाथल को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसके पिता संजय मोमनाथल की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।
सरकार और आला अधिकारियों के सख्त आदेश के बावजूद नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में अवैध खनन जारी था। अधिकारियों से बेखौफ आरोपियों ने यमुना नदी के किनारे निर्माण कर नदी की धारा मोड़ दी थी। कई दिन से यहां खनन का जारी था। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जब इसकी जानकारी हुई तो बृहस्पतिवार को उन्होंने नॉलेज पार्क थाने में शिकायत दी। इसके बाद पुलिस अलर्ट हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियाें के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नॉलेज पार्क थाना प्रभारी प्रभात कुमार दीक्षित ने बताया कि संजय मोमनाथल और उसके बेटे भूपेंद्र मोमनाथल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने भूपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि संजय मोमनाथल की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें