फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी वाहनों में सवारियां ढो रहे चालकों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

विज्ञापन
police arrest
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं में निजी वाहनों की ओर से सवारियों को ढोने पर अब प्रशासन सतर्क हो गया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बिलासपुर व कुल्लू कमलजीत ने संयुक्त अभियान में ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है जो अपने निजी वाहनों में सवारियां ले जा रहे हैं।
शुक्रवार को भगेड़, कंदरौर, घुमारवीं, निहारी में विशेष दस्ते की ओर से जांच अभियान शुरू किया गया जिसमें करीब तीन दर्जन ऐसे निजी वाहनों को पकड़ा गया जो नियमों को ताक पर रखकर सवारियां ढोने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कुल्लू कमलजीत शर्मा ने बताया कि टैक्सी यूनियन घुमारवीं, बरठीं, भराड़ी से शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही थीं कि कुछ टैक्सी माफिया अपने वाहनों में सवारियों को बिठाकर ना केवल प्रशासन की आंखों में धूल झोंक रहे हैं, बल्कि उन्होंने टैक्सी चालकों का कारोबार भी चौपट कर दिया है। यातायात प्रभारी घुमारवीं एएसआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस प्रशासन समय-समय पर ऐसे लोगों के खिलाफ पहले भी शिकंजा कसता आ रहा है तथा टैक्सी यूनियन की लगातार शिकायतों के चलते या विशेष अभियान चलाया गया है। कमलजीत शर्मा ने बताया कि विशेष चेकिंग अभियान के तहत जगह-जगह नाके लगाए गए तथा करीब तीन दर्जन वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसमें करीब 36000 रुपये का जुर्माना मौके पर ही वसूला गया हैै।
विज्ञापन

सहायक उप निरीक्षक पुलिस घुमारवीं सुरेंद्र कुमार ने बताया कि विशेष जांच के दौरान प्रत्येक वाहन का बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है तथा दो पहिया वाहन चालकों के खिलाफ भी प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। दो पहिया वाहन चालकों से आग्रह करते हुए कहा कि वह जब भी दो पहिया वाहन चलाएं तो हेलमेट अवश्य पहने।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें