नोएडा एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-126 प्राधिकरण की साइट से लाखों रुपये की 1600 किलो लोहे की पत्ती, एक बाइक और दो मोबाइल चोरी कर लिए गए। साइट पर तैनात इंजीनियर ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। हालांकि, कोतवाली एक्सप्रेस वे पुलिस इस घटना को संदिग्ध बताकर जांच कर रही है।
बरेली निवासी प्रदीप कुमार ओबराय का मेटल एंड प्लेटिंग का काम है। वह सेक्टर-126 में नोएडा प्राधिकरण की आईपीएस 8 साइट पर काम कर रहे हैं। प्रदीप को यह काम अवाना बिल्डर्स एंड कांट्रेक्टर से मिला है।
प्रदीप ने बताया कि 7 नवंबर की रात साइट पर काम करने वाले फैजल की बाइक, दो मोबाइल फोन व बिल्डर एसएस की लगभग 1600 किलो पत्ती चोरी हो गई। साइट पर प्राधिकरण के सुरक्षा गार्ड 24 घंटे तैनात रहते हैं। इसके बाद भी साइट से चोरी हो जाती है। मामले की शिकायत उन्होंने सेक्टर 126 पुलिस चौकी पर की।