फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग अपहरण मामले में दो युवकों के विरूद्व केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग अपहरण मामले में दो युवकों पर केस दर्ज
विज्ञापन


तावडू़। नूंह उपमंडल के एक गांव में नाबालिग युवती का अपहरण करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की शिकायत पर आकेड़ा चौकी पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ अपहरण सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही अपहर्ताओं से पीड़िता को आजाद करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार रविवार को लड़की घर पर अकेली थी। आरोपी युवक पीड़िता को अकेली पाकर घर में घुस गए और अपहरण करके अज्ञात स्थान पर ले गए। आरोपियों का सुराग लगने पर वह पिछले तीन दिन से सामाजिक स्तर पर पीड़िता को आरोपियों के चुंगल से आजाद कराने में जुटा हुआ है। लेकिन अपहरणकर्ता पीड़िता को मुक्त करने के लिए तैयार नहीं हुए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें