फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में एटीएम की सुरक्षा राम भरोसे
विज्ञापन

- अधिकतर एटीएम पर नहीं सुरक्षा गार्ड, एक ही समय में एटीएम के अंदर घुस जाते हैं कई लोग
- लूट, चोरी सहित हैक कर पैसा निकालने की बनी रहती हैं संभावना
अमर उजाला ब्यूरो
तावडू। नगर में बैंकों द्वारा एटीएम खोलकर ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने का प्रयास तो किया जा रहा है, लेकिन उनकी सुरक्षा व्यवस्था राम भरोसे है। अधिकतर एटीएम पर सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं किए गए हैं। इसके चलते लूट व चोरी सहित हैक कर पैसा निकालने की संभावना बनी रहती है। जिले में बीते सप्ताह नगीना ब्लॉक में एटीएम पर लूट की घटना हो चुकी है। इसके बावजूद बैंकों की ओर से एटीएम की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया।
एटीएम के माध्यम से लोगों को कभी भी, कहीं भी नगदी निकालने की सुविधा मिल जाती है। बैंकों ने ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न जगहों पर एटीएम लगाया है। लेकिन सुरक्षा व्यवस्था न होने से लूटपाट और छिनैती का खतरा बना रहता है। खास बात तो यह है कि एटीएम पर सुरक्षा गार्ड न होने से एक ही समय में कई लोग एटीएम के अंदर नजर आते हैं। इससे एटीएम का उपयोग करते समय ग्राहक की निजी जानकारी खतरे में रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ये हो चुकी हैं घटनाएं
5 सितंबर को पुलिस ने दो युवकों को नगर के केनरा बैंक के एटीएम को हैक करने के प्रयास में काबू किया था। आरोपियों के पास से करीब एक दर्जन एटीएम कार्ड भी बरामद हुए थे। जबकि जिले के नगीना ब्लॉक में 18 सितंबर को बदमाशों द्वारा ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के एटीएम से करीब पौने तीन लाख की लूट को अंजाम दिया गया था। इसी के मद्देनजर 19 सितंबर को तावडू के तत्कालीन डीएसपी वीरेंद्र कुमार द्वारा नगर में एटीएम सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रात में भ्रमण किया गया था। निरीक्षण के दौरान अधिकांश एटीएम पर सुरक्षा के लिहाज से कोई गार्ड तैनात नहीं मिला था। बैंकों की इस लापरवाही को लेकर डीएसपी ने नाराजगी जाहिर की थी। लेकिन बैंक अधिकारियों ने अभी तक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई पहल नहीं की है।

फोटो कैप्शन: नगर के एचडीएफसी बैंक एटीएम में एक साथ घुसे कई लोग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें