फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नामकरण के दौरान गोली लगने से मौत मामले में एक धरा
विज्ञापन

नोएडा। सोरखा गांव में नामकरण समारोह के दौरान गोली लगने से युवक की मौत मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोतवाली सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि मामले में आरोपी लोकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे आरोपी गजेंद्र की तलाश जारी है। बृहस्पतिवार को हरेंद्र यादव की गोली लगने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि हरेंद्र यादव (24) की पड़ोसी गजेंद्र और लोकेश के साथ कुछ दिनों पहले कहासुनी हो गई थी। बाद में संबंध सामान्य हो गए थे। बृहस्पतिवार दोपहर हरेंद्र छोटे भाई सतपाल के घर बेटे के नामकरण संस्कार की दावत में गए हुए थे। इसी दौरान वहां आए गजेंद्र और लोकेश से उनकी गरमागरमी हो गई। आरोप है कि गजेंद्र ने अचानक तमंचा निकाला और गोली चला दी जो हरेंद्र के पेट में लग गई। हरेंद्र के परिजनों ने लोकेश व गजेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें