फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलिंडर से वार कर पत्नी की हत्या, पति फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा। सलारपुर गांव में रविवार सुबह पति ने रसोई गैस सिलिंडर से वार करके पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद पति एक बेटे को लेकर फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मूलरूप से महुई फतेहगंज, बांदा निवासी उमा देवी (32) शनिवार को ही पति राजा बाबू और तीन बच्चों पवन, शिवानी व विमलेश के साथ किराये के मकान में रहने आई थी। पति शराब पीने का आदी था जिसका पत्नी विरोध करती थी। वह घर खर्च के लिए पैसे भी नहीं देता था। पति-पत्नी एक फैक्ट्री में काम करते थे। रविवार सुबह करीब 10 बजे राजा ने मकान मालिक को फोन करके बताया कि उसकी पत्नी की किसी ने हत्या कर दी है।

इसके बाद उसने मोबाइल बंद कर लिया। मकान मालिक ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि पति ने रसोई गैस सिलिंडर से वार करके वारदात अंजाम दी है। सिलिंडर एक तरफ से पिचक हुआ था और मृतका का मुंह एक तरफ से दब गया था। बेटे पवन ने पुलिस को बताया कि माता-पिता के बीच अक्सर झगड़ा होता था। शनिवार रात को भी विवाद हुआ था। सुबह मां ने तीनों भाई बहनों को खाना खिलाया और पिता ने उन्हें छत पर खेलने के लिए भेज दिया। कुछ देर बाद शोर सुन कर विवेक नीचे आया तो मां फर्श पर पड़ी थी। जबकि पिता और छोटा भाई गायब था।
विज्ञापन


यह घटना पारिवारिक विवाद के कारण हुई है। हत्या के आरोपी अपने साथ एक बेटे को भी लेकर गया है। पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन

- डॉ. अजयपाल शर्मा, एसएसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें