फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छे वेतन का झांसा देकर युवती से छेड़छाड़, मामला दर्ज

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-19 स्थित एक आईटी कंपनी में काम करने वाली युवती से दो अधिकारियों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। युवती का आरोप है कि पहले अच्छी सैलरी देने का झांसा देकर उसके साथ छेड़खानी की और बाद में कपड़े फाड़ दिए।
विज्ञापन


कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने बताया कि दिल्ली की रहने वाली युवती सेक्टर-19 की आईटी कंपनी में काम करती है। आरोप है कि कंपनी के एचआर विभाग के अधिकारी ने उसे अपने केबिन में बुलाया और अपने दोस्त के साथ मिलकर अच्छी सैलरी का झांसा देकर छेड़खानी की।
विज्ञापन


युवती ने विरोध किया तो दोनों ने उसके कपड़े फाड़ दिए और दुष्कर्म की कोशिश की। इसके बाद युवती थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें