फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिन बाद आगरा कैनाल से युवक का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
10 दिन बाद आगरा कैनाल से युवक का शव बरामद
विज्ञापन

होडल। हसनपुर पुलिस ने गांव अजीजाबाद के निकट आगरा कैनाल से एक 22 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है। युवक की पहचान बल्लभगढ़ के घरौंदा निवासी आकाश के रूप में हुई है। आकाश ने पारिवारिक विवाद के कारण आगरा कैनाल में करीब 10 दिन पहले छलांग लगा दी थी।
विज्ञापन

नहर में युवक का शव मिलने की सूचना पर आसपास क्षेत्र के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के शव को जिला अस्पताल में पहुंचाया जहां सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। शव का नूंह के मेडिकल कालेज में बोर्ड की देखरेख में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस को मिली सूचना के मुताबिक युवक ने लगभग 8-10 दिन पहले गांव के निकट जा रही आगरा कैनाल में छलांग लगा दी थी। जिसकी शिकायत परिजनों ने बल्लभगढ़ सदर पुलिस थाना में दी थी। थाना प्रभारी उमर मोहम्मद ने बताया कि शनिवार को गांव अजीजाबाद के निकट जा रही आगरा कैनाल में युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और मृतक के शव को निकालकर उसकी शिनाख्त कराने के लिए पलवल जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। जिसकी पहचान आकाश निवासी गांव घरौंदा बल्लभगढ़ के रूप में की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवक का शव पूरी तरह से सड़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें