फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात में गाड़ी में दो लोगों को जलाकर मारने का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसात में गाड़ी में दो लोगों को जलाकर मारने का मामला
विज्ञापन

हथीन। बरसाना थाना क्षेत्र में सात फरवरी को गांव मंडकोला के दो लोगों कुंवरपाल और लेखन को ईको गाड़ी में जलाकर मारने के मामले में पलवल सीआईए ने रोहताश नामक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस इससे पहले लालाराम को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस द्वारा रोहताश से उनके ठिकानों व अन्य जानकारी हासिल करने में जुटी है। पुलिस द्वारा रोहताश व दो अन्य आरोपियों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगवाए हुए हैं। उसके कारण ही रोहताश पुलिस हिरासत में आया है।
विज्ञापन

बता दें कि कुंवरपाल और लेखन छह फरवरी को गांव मंडकोला से योजना बनाकर ईको गाड़ी में ले जाया गया था। अगले ही दिन सात फरवरी को दोनों की लाशें जली हुई अवस्था में बरसाना थाना क्षेत्र में मिली थीं। इस मामले में गिरफ्तार किये अभियुक्त लालाराम ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस को बताया था कि यह हत्याकांड बीमा की तीन करोड़ बीस लाख रुपये की धनराशि को हड़पने की नीयत से किया। पुलिस अब रोहताश से उसके फरार चल रहे दो अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि अन्य आरोपियों को भी एक-दो दिन में गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें