फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर युवती का प्रेमी बन हड़पे ढाई लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ सहित अन्य के ध्यानार्थ
विज्ञापन

------------------
हेडिंग: फेसबुक पर दोस्ती करके युवती से ठगे ढाई लाख
युवक ने पिता के आपरेशन के बहाने वारदात दी अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। एक्सप्रेसवे कोतवाली क्षेत्र में फेसबुक पर दोस्ती करके युवती से ढाई लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। युवती की तहरीर पर पुलिस साइबर सेल से मामले की जांच कराने की बात कही रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, युवती सेक्टर-127 स्थित एक कंपनी में नौकरी करती है। उसके फेसबुक अकाउंट पर एक साल पहले चंडीगढ़ निवासी हरबीर की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। कुछ दिन बाद दोनों में चैटिंग शुरू हो गई। दो माह में फेसबुक से मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान भी हो गया। दोनों ने मोबाइल पर बातचीत शुरू कर दी। इसी बीच युवक ने युवती से शादी का प्रस्ताव रख दिया। हरबीर ने कुछ दिन पहले पिता के बीमार होने की सूचना दी और बताया कि उनका ऑपरेशन कराना है और जहां कंपनी में उसका काम है वहां से अभी पैसे नहीं आए हैं। उसे पांच लाख रुपये चाहिए। युवती ने उसके पास ढाई लाख रुपये होने की बात कही। हरबीर ने कहा कि फिलहाल वह काम चला लेगा और जल्द पैसे लौटा देगा। युवक ने एक अकाउंट नंबर मेसेज किया और युवती ने ढाई लाख रुपये 17 जून को अकाउंट में डाल दिए। इसके बाद युवक ने युवती से बात करना बंद कर दिया और फोन स्विच ऑफ कर लिया है। हरबीर ने फेसबुक अकाउंट भी डिलीट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें