फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9. अपहरणकर्ताओं के चंगुल से पुलिस ने पीड़ित शिक्षक को छुडाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया
विज्ञापन

तावडू। पुलिस ने एक अपहृत शिक्षक को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ा लिया है। शिक्षक फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने एक नामजद सहित 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन

विक्रम मोहम्मदपुर गांव के पास इंद्रप्रस्थ स्कूल में शिक्षक है। आरोप है कि वह चार अप्रैल को स्कूल पहुंचा तो गांव दादू की ढाणी निवासी धनबीर ने अपने 8-10 साथियों के साथ मिलकर स्कूल में घुसकर उसके साथ मारपीट की और उसे कार में डालकर ले गए। पीड़ित के चाचा ने शनिवार शाम थाने पहुंच थाना प्रभारी को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज किया और देर रात अपहरणकर्ताओं के चंगुल से उसे छुड़ा लिया। पीड़ित शिक्षक इस वक्त शहीद हसन खां मेवाती कॉलेज नल्हड़ नूंह में उपचाराधीन है। उसकी हालत स्थिर बताई गई है। वहीं, तावडू थाना प्रभारी विजय आनंद ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है। उन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें