फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकर्मी पर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर सहकर्मी ने दो साल तक दुष्कर्म
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-35 निवासी एक युवती ने अपने ही सहकर्मी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता और आरोपी एक ही मकान में अलग-अलग कमरे में रहते थे। युवती ने दोस्त के खिलाफ कोतवाली सेकटर-24 पुलिस से शिकायत की है। नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करने वाली युवती सेक्टर-35 में किराये पर रहती है। उसकी कंपनी का एक कर्मचारी भी उसी मकान में किराये पर रहता था। दोनों एक कंपनी में एक साथ जाने लगे और वहां से एक साथ ही कमरे के लिए जाने लगे। दोस्ती होने के बाद एक दूसरे के कमरे में भी आनाजाना हो गया। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उसके समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा और फिर एक दिन पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिससे वह बेहोश हो गई और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब होश आया तो पीड़िता ने इस बात का विरोध किया और थाने में मामले की शिकायत करने की बात कही। मगर युवक ने माफी मांगते हुए उसके समक्ष शादी करने की बात कही। पीड़िता का आरोप है कि शादी के नाम पर आरोपी युवक पिछले 2 साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन


युवती से दुकानदार ने की अभद्रता
नोएडा। बरौला निवासी युवती एक निजी कंपनी में काम करती है। युवती ने तीन दिन पहले बरौला स्थित बाजार के मोबाइल स्टोर से एक मोबाइल खरीदा था। रविवार रात युवती के नए मोबाइल में खराबी आ गई। युवती उसे ठीक कराने के लिए मोबाइल शॉप पर गई थी। आरोप है कि दुकानदार ने मोबाइल को ठीक करने से मना कर दिया। इस पर युवती की दुकानदार से बहस हो गई। आरोप है कि शॉप मालिक ने युवती को गाली गलौच करते हुए अभद्रता की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें