मेरठ के लिए उपयोगी.....
तीन साल पहले बाल सुधार गृह
से भागा हत्यारोपी गिरफ्तार
नोएडा। मेरठ से वर्ष 2015 में बाल सुधार गृह से भागे 91 किशोरों में से फरार चल रहे आरोपी को सेक्टर-49 थाना पुलिस ने सेक्टर-74 के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हत्या के मामले में नाबालिग होने के कारण बाल सुधार गृह भेजा गया था। अब आरोपी बालिग हो चुका है और नोएडा के सेक्टर-76 की झुग्गी-झोपड़ी में रह रहा था। आरोपी पर वर्ष 2013 में चांद नामक किशोर की गोली मारकर हत्या करने का मामला बिसरख थाने में दर्ज हुआ था। इस मामले के गिरफ्तारी के बाद बाल सुधार गृह मेरठ भेजा गया था, लेकिन वह भाग निकला था। 26 किशोरों को पुलिस ने उसी समय पकड़ लिया था। मगर बाकी के साथ वह भी फरार चल रहा था। थाना सेक्टर-49 की इंस्पेक्टर अनीता चौहान ने बताया कि आरोपी की पहचान आकाश उर्फ लालटुन कुमार निवासी सहरसा बिहार के रूप में हुई है। उससे तमंचा भी बरामद हुआ है। ब्यूरो