फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: देर रात चला चला हंगामा, ब्लॉक प्रमुख के पति समेत चार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Wed, 26 Nov 2025 12:19 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के प्रसादपुर गोशाला के पास स्कूटी सवार पूर्व प्रधान के भाई की स्कार्पियो से कुचलकर मौत के बाद स्थित तनावपूर्ण हो गए। मृतक पक्ष ने ब्लॉक प्रमुख के पति और परिजनों पर रंजिशन जानबूझकर वाहन चढ़ाने का आरोप लगाते हुए सोमवार देर रात तक हंगामा किया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी और निष्पक्ष कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए। इसके बाद चार नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मृतक के शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

घटना सोमवार शाम करीब चार बजे असम हाईवे के गोमती गुरुद्वारा से गांव रम्पुरा फकीरे की ओर जाने वाले मार्ग पर प्रसादपुर गोशाला के समीप हुआ था। ब्लॉक प्रमुख की स्कार्पियो से स्कूटी सवार गांव रम्पुरा फकीरे निवासी श्रीकृष्ण की मौत हो गई थी। हादसे के बाद स्कार्पियो सवार गाड़ी को छोड़क खिसक गए थे। इसके बाद मौके पर एकत्र हुए मृतक के परिजनों ने हंगामा किया। हंगामा कर रहे लोगों का आरोप था कि रंजिशन स्कॉर्पियो से टक्कर मारकर श्रीकृष्ण की हत्या की गई है। सोमवार देर रात तक घटना स्थल पर विरोध प्रदर्शन चलता रहा। हंगामा कर रहे लोग हत्यारोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे कोतवाल पवन पांडेय को मृतक के पुत्र अरविंद ने हत्या की तहरीर दी। कोतवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराकर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
तब हंगामा कर रहे लोग शांत हुए। दर्ज कराई प्राथमिकी में मृतक के पुत्र ने कहा कि उसके पिता श्रीकृष्ण गांव चंदुइया से घर लौट रहे थे। उनके पीछे बाइक से गांव संडई का शिवचरन भी था। ब्लॉक प्रमुख की स्कार्पियो गांव सबलपुर मुस्तकीन रम्पुरा निवासी युद्धवीर सिंह चला रहे थे। स्कार्पियो में ब्लॉक प्रमुख मानसी सिंह के पति निर्विकार उर्फ अपूर्व सिंह, उनके भाई अगमवीर सिंह, भतीजा विचित्र सिंह सवार थे। आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के चलते स्कार्पियो सवार लोगों ने रंजिशन जान से मारने की नीयत से उसके पिता की स्कूटी में टक्कर मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद स्कार्पियो सवारों ने कहा कि ठीक किया जो दुश्मन मारा गया। अब उनको शांति मिलेगी। शोर मचाने पर स्कार्पियो सवार गाड़ी को छोड़कर भाग गए। कोतवाल पवन पांडेय ने बताया कि रात को परिजनों ने कुछ विरोध जताया था। मामले में तहरीर के आधार पर ब्लॉक प्रमुख पति समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद गांव में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। एहतियातन पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

शव गांव पहुंचते ही पुलिस हुई अलर्ट, हुआ अंतिम संस्कार
घटना के बाद तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस मंगलवार को अलर्ट रही। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर करीब दो बजे मृतक का शव गांव पहुंचा। इससे पहले ही पूरनपुर और माधोटांडा पुलिस विरोध की आशंका को लेकर अलर्ट हो गई। हालांकि एक घंटे तक अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करने के बाद मृतक के परिजन शव को गांव के ही श्मशान घाट ले गए और अंतिम संस्कार किया। अंतिम संस्कार होने तक भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें