फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चेन छीनने में आबकारी विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। कानपुर-आगरा हाईवे पर शनिवार दोपहर तीन बजे दवा व्यापारी को पीटकर चेन छीनने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आबकारी विभाग के कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी औरैया में चतुर्थ श्रेणी पद पर तैनात है। लूट में शामिल उसके तीन अन्य साथियों की भी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन


ग्राम फुलरई निवासी गणेश दुबे शहर से अपने गांव लौट रहे थे। आरोप है कि तभी दो बाइक पर सवार चार युवकों ने उनका पीछा किया और गांव के पास पहुंचकर उन्हें रोक लिया था। आरोपियों ने मारपीट करते हुए उनके गले से करीब दो तोले की सोने की चेन छीन ली थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान करके पुलिस ने मंगलवार दोपहर चेकिंग के दौरान जमुना बाग से धरवार जाने वाले मार्ग से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी ने अपना नाम प्रशांत निवासी बाजपेई नगर रेलवे स्टेशन, कस्बा भरथना बताया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह औरैया में आबकारी विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात है। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि बाकी के तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें