फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम में बाधा डालने का अरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। उपमंडल के गांव कोटा खंडेवला में स्वामित्व योजना के तहत लालडोरा सर्वे करने गई टीम के साथ ग्रामीणों द्वारा दुर्व्यवहार व सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। मामले में खंड एवं पंचायत विकास अधिकारी ( बीडीपीओ )ने तावडू पुलिस को 5 आरोपियों के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

तावडू खंड एवं पंचायत विकास अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को पंचायत विभाग की ओर से गांव कोटा खंडेवला में पंचायत ग्राम सचिव खुर्शीद व तीर्थ प्रकाश स्वामित्व योजना के तहत लालडोरा के नक्शे का मिलान करने व लोगों को लालडोरा के बारे अवगत कराने के लिए गए थे। इसी दौरान गांव के सरकारी स्कूल में एकत्रित कुछ दबंग ग्रामीणों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए एक कर्मचारी के पास जो कागजात थे, उनको खुर्द-बुर्द करने की नीयत से नक्शा फाड़ दिया। आरोप है कि उनके साथ गाली गलौज कर उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया गया।
विज्ञापन

वहीं तावडू सदर थाना प्रभारी रतन सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें