नूंह। नूंह सीआईए पुलिस के प्रभारी अमित कुमार ने अपनी टीम के साथ 5 लाख के इनामी बदमाश प्रवीन मित्तल को नोएडा के सेक्टर 45 से गिरफ्तार कर लिया है। उक्त आरोपी कई राज्यों के वांछित अपराधियों की सूची में शामिल था। आरोपी सोनीपत जिले के सेक्टर 14 का निवासी है। जोकि हाल में नोएडा सेक्टर 45 में रह रहा था। जिला पुलिस ने इस आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुग्राम पुलिस के हवाले कर दिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गुप्तचर से सूचना मिली कि तावडू के सदर थाना के एक मामले में लिप्त आरोपी प्रवीन मित्तल सेक्टर 45 नोएडा में मौजूद है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक टीम गठित की। आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया। प्रवीन मित्तल ने पूछताछ में पड़ोसी जिला पलवल व जिला फरीदाबाद में कई वारदातों को अंजाम देना कबूल लिया है। इसके अलावा गुरुग्राम के सेक्टर 37 में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2019 में 1.37 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने की एक वारदात को अजांम देना भी कबूल किया है। इसमें आरोपी प्रवीन मित्तल पर गुुरुग्राम के सेक्टर 37 के थाना में मुकदमा दर्ज है। आरोपी को पुलिस ने 5 लाख का इनामी घोषित किया हुआ है।
फोटो ऱ् जिला पुलिस की गिरफ्त में 5 लाख का ईनामी बदमाश प्रवीन मित्तल।