फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। गांव बिस्सर-अकबरपुर में एक विवाहिता ने शनिवार को फंदा लगाकर जान दे दी। वहीं विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष के चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

गांव संगवाड़ी रेवाड़ी निवासी कर्ण सिंह ने बताया कि करीब 15 वर्ष पहले उनकी बेटी कोमल की शादी बिस्सर अकबरपुर निवासी राकेश के साथ हुई थी। दो वर्ष पहले कोमल का गौना हुआ था। उन्होंने बताया कि उन्होंने दहेज में कार, एक लाख रुपये व सोने चांदी के जेवरात सहित सभी जरूरी सामान दिया था। वहीं ससुराल पक्ष के लोग इससे संतुष्ट नहीं थे। वह लगातार कोमल पर एक और कार और 10 लाख रुपये नकद लाने के लिए दबाव बना कर प्रताड़ित कर रहे थे। पीड़ित ने बताया कि मामले का समाधान करने के लिए उन्होंने कई बार प्रयास किया। ससुराल पक्ष के लोग अपनी जिद पर अड़े रहे। इस दौरान उनकी पुत्री गर्भवती भी हुई। दहेज की मांग पूरा नहीं होने से गुस्साए ससुराल पक्ष के लोगों ने उनका गर्भपात करा दिया। करण सिंह का आरोप है कि शनिवार को पति राकेश, देवर राहुल, ससुर जसराम उर्फ जस्सू व सास सुनीता ने कोमल को फांसी देकर मार दिया।
इस बारे में मोहम्मदपुर पुलिस चौकी इंचार्ज का कहना है कि पीड़ित करण सिंह की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें