सेक्टर ओमीक्रॉन-3 स्थित एक्स ब्लू टाइगर क्रिकेट मैदान पर सम्राट मिहिर भोज अंडर-19 टूर्नामेंट चल रहा है। सोमवार को आरएससीए-11 ने आरबी क्रिकेट अकादमी को 117 रन से पराजित किया। निगम भाटी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरएससीए-11 ने 37 ओवर में छह विकेट पर 242 रन बनाए। निगम भाटी ने 13 चौके व छह छक्कों की मदद से 92 गेंद पर 140 रन बनाए। अक्ष ने दो विकेट हासिल किए। जवाब में आरबी अकादमी की टीम 125 रन पर ऑलआउट हो गई। नितिश कुमार ने 24 रन की पारी खेली। वैभव ने तीन विकेट लिए।