फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विद्युत निगम ने 134 बकायेदारों के काटे कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
एक मुश्त समाधान योजना के प्रथम चरण के बाद दूसरा चरण 1 जनवरी से शुरू हो गया है, लेकिन कुछ उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम के बाद भी बकाया जमा नहीं कर रहे हैं। ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ सोमवार को विभाग की टीमों ने अभियान चलाया, जिसमें 5 हजार से अधिक तक के बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। 90 लोगों को योजना का लाभ दिलाने के लिए पंजीकरण कराते हुए 12 लाख रुपये से अधिक की राजस्व वसूली की गई। अधिशासी अभियंता अमित चौधरी ने बताया कि मुख्य अभियंता हरीश बंसल के नेतृत्व में अलीगढ़ जिले के मौर गांव में कार्रवाई करते हुए 118 उपभोक्ता जिन पर विभाग का 62 लाख से अधिक का बकाया था। उनके कनेक्शन काटे गए है। साथ ही 1.5 लाख की राजस्व वसूली भी की गई है। जिसके बाद जेवर, जहांगीरपुर, बंकापुर व जफरगढ़, रामपुर आदि गांव में अभियान चलाकर 60 लाख से अधिक के बकायेदार लोगों के 116 कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें