फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन में फिर खुल सकते हैं कोविड अस्पताल

विज्ञापन
जिला अस्पताल में बिना मास्क पहने जांच करते अस्पताल के कर्मचारी
विज्ञापन
नोएडा। जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। विभाग एक बार फिर से जिले में कोविड अस्पताल बनाने पर विचार कर रहा है। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने संकेत दिए हैं कि कोरोना के मामले इसी प्रकार बढ़ते रहे तो निजी और सरकारी स्तर पर उन अस्पतालों को फिर से कोविड अस्पताल घोषित कर दिया जाएगा, जिन्हें बीते दिनों इस दायरे से बाहर कर दिया गया था।
विज्ञापन

सूत्रों की माने तो शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने सभी निजी अस्पताल के संचालकों को भी अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही विभाग ने संक्रमण पर निगरानी रखने के लिए दो टीमें गठित की हैं। दोनों टीम में दो-दो सदस्य होंगे। जो अन्य जिलों, राज्यों व विदेशों से आने वालों पर नजर रखेंगे।
सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि दोनों टीमों को बाहर से आए लोगों पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी गई है। जिससे यह तय हो जाएग कि कोई भी व्यक्ति निगरानी से नहीं छूटे। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाला हर व्यक्ति 14 दिन क्वारंटीन होने के बाद ही अन्य लोगों से मिल सकेगा। सर्विंलास के लिए गाजियाबाद रेलवे अथॉरिटी, दिल्ली एयरपोर्ट, दिल्ली बस अड्डा एवं प्रदेश की निगरानी समितियों की मदद भी ली जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने कांटैक्ट ट्रेसिंग व टेस्टिंग की संख्या भी बढ़ा की बात कही है।
विज्ञापन

वहीं जिले में सोमवार को 29 नए संक्रमित मिले। इससे पहले 6 जनवरी को 30 संक्रमित मिले थे। सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 130 हो चुकी है। सक्रिय केस के मामलों में गौतमबुद्ध नगर प्रदेश में आठवें स्थान पर है। सोमवार को सिर्फ एक ही मरीज ठीक हुआ है। जिले में अब तक 25,563 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। वहीं 91 लोग जान गंवा चुके हैं। जिले में कुल कोरोना केसों की संख्या 25,784 है। यदि ठीक होने वालों का प्रतिशत देखे तो प्रदेश में जिला बेहतर स्थिति में है। यूपी में कोरोना से ठीक होने वालों का प्रतिशत 98.0 है। वहीं मृत्युदर 1.4 एवं सक्रिय केस 0.6 हैं। जबकि गौतमबुद्ध नगर में मृत्युदर 0.4 सक्रिय केस 0.5 हैं। यहां ठीक होने वालों का प्रतिशत 99.1 है। सोमवार को प्रदेश में सर्वाधिक नए 147 मरीज लखनऊ में मिले हैं।
कंटेनमेंट जोन की संख्या 30 से बढ़कर हुई 39
नोएडा। संक्रमण की रफ्तार बढ़ने के साथ ही कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़ने लगी है। सोमवार को इसकी संख्या बढ़ाकर 39 कर दी गई। इनमें से 18 स्थान ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में हैं। अहम है कि शनिवार को कंटेनमेंट जोन की संख्या 30 थी। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है। लोगों को सचेत रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
एक संक्रमित मिलने पर 50 मीटर और ज्यादा मिलने पर 100 मीटर क्षेत्र होगा सील
शासन के निर्देशानुसार एक संक्रमित मिलने पर किसी भी क्षेत्र को 50 मीटर और एक से ज्यादा मिलने पर 100 मीटर तक सील किया जाएगा। डीएम ने बताया कि जिन सोसाइटी या सेक्टरों में संक्रमित सामने आ रहे हैं। वहां पुराने तरीके से ही कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें