फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम्स में शुरू हुई प्राइवेट वॉर्ड की सुविधा

विज्ञापन
जिम्स में तैयार एक बेड वाला कमरा। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
जिम्स में मरीजों को मिलेगी प्राइवेट रूम की सुविधा
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। जिम्स में कोविड मरीजों को अब प्राइवेट रूम की सुविधा मिलने लगी है। प्राइवेट वार्ड में बने 35 कमरों में 50 मरीजों को भर्ती किया जा सकेगा। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सिंगल बेड वाले रूम के लिए 3000 और डबल बेड वाले रूम के लिए 2 हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से शुल्क देना होगा। अस्पताल प्रशासन का दावा है कि यहां जिले के अन्य निजी अस्पतालों की तुलना में सस्ता उपचार मिलेगा। हालांकि, आईसीयू शुल्क अभी तय नहीं है। इसकी 5000 रुपये से अधिक होने की संभावना है।
संस्थान के डायरेक्टर ब्रिगेडियर डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि कई पॉजिटिव मरीज प्राइवेट रूम की मांग करते हैं, इसलिए इस सुविधा को शुरू किया जा रहा है। संस्थान में अभी 35 कमरों में 50 मरीज भर्ती किए जा सकेंगे। कमरों में शौचालय और एसी की भी सुविधा होगी। इससे मरीजों को बाहर नहीं निकलना पड़ेगा। अस्पताल के तीसरी और चौथी मंजिल पर कमरे बनाए गए हैं। भर्ती होने के दौरान मरीजों को प्राइवेट रूम और जनरल वार्ड में भर्ती होने का विकल्प दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि संस्थान ने गंभीर मरीजों को रेमडेसिविर जैसी दवा देना शुरू कर दिया गया है। इससे परिणाम अच्छे मिले हैं, लेकिन ये दवाएं बहुत महंगी हैं। इनका शुल्क मरीजों को ही देना होगा। सरकारी सहायता के अलावा संस्थान ने तीन महीनों में लगभग 3 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही 100 बेड और बढ़ाए जाएंगे
जिम्स में अभी 150 बेड हैं। यहां सबसे ज्यादा मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। अस्पताल से 520 से ज्यादा मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब 100 बेड और बढ़ाने की कवायद चल रही है। इसके अलावा अस्पताल में 20 वेंटिलेटर भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें