पलवल में 15 नए कोरोना संक्रमित मिले
पलवल। जिले में बृहस्पतिवार को कारोना के 15 नए संक्रमित मिले हैं। अब कुल मरीजों की संख्या 423 पहुंच गई है, वहीं बृहस्पतिवार को छह मरीज ठीक होकर अपने घरों को लौट गए। सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि जिले में 9849 लोगों को निगरानी में रखा गया था, जिनमें से 7701 लोगों का निगरानी काल पूरा हो चुका है। वहीं अभी तक 423 संक्रमितों में से 308 लोग ठीक हो कर घर जा चुके हैं जबकि 24 लोग आइसोलेशन वार्ड में एडमिट है। फिलहाल 222 नमूनों की रिपोर्ट आनी बाकी है। अभी तक स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 9195 लोगों की काउंसलिंग की जा चुकी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जब तक जरूरी न हो तब तक घर से न निकलें और सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क के नियम का पालन करें। आस-पास किसी संदिग्ध मरीज की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर दें। उन्होंने दुकानदारों से आह्वान किया कि वे अपनी दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ न लगाएं।