फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छह दिन में 8.89 लाख मतदाताओं को बांटा गणना प्रपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
छह दिन में 8.89 लाख मतदाताओं को बांटा गणना प्रपत्र
विज्ञापन

- गौतमबुद्ध नगर में चल रहा है विधानसभा की मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान
- कुल 18.65 लाख मतदाताओं को देना है प्रपत्र, 15 नवंबर के बाद भरवाकर जमा कराएंगे बीएलओ
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन एक सप्ताह के अंदर तीनों विधानसभा के 8.89 लाख मतदाताओं को गणना प्रपत्र बांट चुका है। बाकी मतदाताओं को भी 15 नवंबर तक बांट दिया जाएगा। इस संबंध में अफसरों ने सभी बीएलओ और सुपरवाइजर को निर्देश दिए हैं। वितरण के बाद प्रपत्र को भरवाकर जमा करने का काम शुरू होगा। प्रशासनिक अफसरों ने बताया कि 4 दिसंबर तक हर हाल में बीएलओ और सुपरवाइजरों को यह काम पूरा करना होगा। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।

जिले में चार नवंबर से विधानसभा की मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है। जो 4 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान सभी बीएलओ को अपने-अपने क्षेत्र में जाकर मतदाताओं का सत्यापन करना होगा। गणना प्रपत्र देकर उसे भरवाकर जमा करना है। इस संबंध में प्रशासन ने सभी बीएलओ को गणना प्रपत्र उपलब्ध करा दिए हैं। पहले तीन दिन बीएलओ की लापरवाही के कारण प्रपत्रों का वितरण नहीं हो सका था। प्रशासन लक्ष्य का एक प्रतिशत भी पूरा नहीं कर सका, लेकिन सख्ती और वेतन रोकने के बाद बीएलओ ने काम शुरू किया। अफसरों ने बताया, सोमवार दोपहर तक 889293 मतदाताओं को गणना प्रपत्र का वितरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा विधानसभा में 752 बूथों पर 771082 मतदाताओं में से 360712 को गणना प्रपत्र दिया जा चुका है। इसी तरह दादरी विधानसभा के 718 बूथों पर 726828 में से 325059 मतदाताओें और जेवर विधानसभा के 398 बूथों पर 367763 में से 203522 मतदाताओं को गणना प्रपत्र बांट जा चुकी है। एडीएम वित्तीय एवं राजस्व अतुल कुमार ने बताया कि अब तक 47.67 प्रतिशत प्रपत्रों का वितरण हो चुका है। बाकी वितरण का काम भी 15 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद गणना प्रपत्रों को भरवाकर जमा करने का काम शुरू होगा। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें