फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौतमबुद्धनगर में कोरोना: रविवार को सामने आए तीन नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या पहुंची 25667

Sun, 14 Mar 2021 01:52 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
नोएडा में कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

गौतमबुद्धनगर में रविवार को कोविड-19 संक्रमण के तीन नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 25,667 हो गई है। जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित तीन मरीज पाए गए। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से संक्रमित तीन मरीज ठीक भी हुए हैं जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई। उन्होंने बताया कि यहां के विभिन्न अस्पतालों में 84 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। 

जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि अब तक जनपद में 25,492 मरीज ठीक हो चुके हैं जिन्हें विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि 25,667 मरीज अब तक जिले में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं और संक्रमण के कारण 91 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें