फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने नूंह जिला के निवासियों से अपील करते हुए कहा कि कोविड बहुत ही खतरनाक बीमारी है, इससे बचने का एकमात्र उपाय वैक्सीनेशन ही है। अफवाहों पर ध्यान न देकर वैक्सीनेशन अवश्य करवाना चाहिए। डॉ. बनवारी लाल जिला सचिवालय के सभागार में लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाद नूंह जिला में वैक्सीनेशन कार्य में अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि यह संक्रमण किसी एक व्यक्ति को होता है तो धीरे-धीरे करके यह सारे इलाके को अपनी चपेट में ले लेता है। इसलिए वैक्सीनेशन अवश्य लगाएं और किसी के बहकावे में और अफवाहों पर ध्यान न दें। सहकारिता मंत्री को उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि जिला में कल तक 67 गांव में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन का कार्य पूरा हो चुका है तथा जिले में 57 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण हो चुका है। उन्होंने बताया कि जिले में टीकाकरण काम तेजी से किया जा रहा है। सहकारिता मंत्री ने पुन्हाना की एसडीएम मनीषा शर्मा को अपने उपमंडल में वैक्सीनेशन के कार्य में अच्छा कार्य करने पर सम्मानित किया। वहीं, मंत्री ने डॉ. योगेन्द्र, डॉ. बीएस सिंगल, डॉ. हार्षित गोयल, डॉ. मनप्रीत व आबिद, नरेंद्र कुमार, सतीश कुमार, बिजेन्द्र सिंह तथा जिला की टॉप वैक्सीनेटर सपना, लीलावती, पूनम राजपूत, सकुंत, मिंटू, सरोज, ऊषा यादव, अंजू लता, मनीषा व अन्जू को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें