फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कूड़ा न उठने पर ठेकेदारों को फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-122, 19, 49 समेत ग्रामीण क्षेत्रों में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन को लेकर ठेकेदार और कर्मचारी लगातार लापरवाही बरत रहे हैं। इससे सेक्टर निवासी परेशान हैं।
विज्ञापन

बुधवार को नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी इंदू प्रकाश सिंह सेक्टर-122 में पहुंचे। इस दौरान सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। ठेकेदार और एजेंसी के कर्मचारियों को मौके पर बुलाया गया। स्थानीय निवासियों से कचरा नहीं उठने पर समस्या पर बात की। लोगों ने तीन से चार दिन तक डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन नहीं होने की जानकारी दी। ओएसडी ने ठेकेदार और कर्मचारियों की जमकर फटकार लगाई। निर्धारित समय और व्यवस्था के साथ डोर-टू-डोर कलेक्शन करने के निर्देश दिए है। लापरवाही मिलने पर जुर्माना और कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी दी गई। ओएसडी ने शहर के अन्य सेक्टर और गांवों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। कमियां मिलने पर ठीक करने के निर्देश दिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें