फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फिल्म सिटी से उतरने वाले रैंप का निर्माण कार्य ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-एयरपोर्ट शुरू होने से पहले बनाया जाना था कट, फिल्म सिटी के उद्घाटन की तिथि नहीं हुई घोषित
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। यमुना सिटी के सेक्टर-21 में बनने वाली फिल्म सिटी तक कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए भाईपुर ब्रह्ननान गांव के निकट यमुना एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर शुरू हुआ निर्माण कार्य इन दिनों फिर से ठप है। हालांकि, प्राधिकरण यमुना एक्सप्रेस-वे को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए रोटरी, भाईपुर-मिर्जापुर-रुस्तमपुर रोड के अलावा 60 मीटर रोड पर दो स्थानों पर निर्माण कार्य जारी है। इधर, फिल्म सिटी के निर्माण कार्य की आधारशिला रखने की तिथि भी नियत नहीं हो पाई है।

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कॉमर्शियल फ्लाइट का संचालन 15 दिसंबर से शुरू हो रहा है। वहीं, नवंबर के अंत तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हवाई अड्डे का उद्घाटन भी करेंगे। इधर, लंबे समय से फिल्म सिटी का उद्घाटन अभी भी लंबित है। फिल्म सिटी के लिए भाईपुर-ब्रह्मनान गांव में यमुना एक्सप्रेस-वे के अंडरपास के नजदीक रैंप का निर्माण कार्य सितंबर में शुरू हुआ था। इस दौरान यमुना एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर चढ़ने और उतरने के लिए दो-दो रैंप बनाए जाने थे। निर्माण शुरू होने के कुछ दिन तक कार्य चला, लेकिन नवंबर में निर्माण कार्य रुक गया। रैंप के लिए मिट्टी आदि डालकर उसे समतल किया था। इसके बाद अन्य कार्य शुरू होने थे। हालांकि, यह रैंप बनने से फिल्म सिटी के अलावा रबूपुरा, बुलंदशहर के झाझर आदि जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। दिए गए लक्ष्य के अनुसार रैंप का कार्य अप्रैल 2026 तक पूरा होना है।
विज्ञापन

फिल्म सिटी बनने से क्षेत्र में बढ़ेंगी रोजगार की संभावनाएं : नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के साथ फिल्म सिटी प्रदेश का महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। करीब 86 एकड़ भूमि में फिल्म सिटी के पहले चरण का निर्माण 900 करोड़ की लागत से होगा। बहुप्रतिक्षित फिल्म सिटी तक दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, मथुरा, आगरा जैसे शहरों से कनेक्टिविटी के लिए रबूपुरा के भाईपुर ब्रह्ननान गांव के अंडरपास के निकट दोनों ओर रैंप बनाए जाएंगे।
तीन-तीन लेन के होंगे रैंप : दोनों ओर रैंप की कुल लंबाई 500-500 मीटर होगी। साथ ही दोनों ओर की चौड़ाई 11-11 मीटर होगी। दोनों ओर रैंप में तीन-तीन लेन होंगे । इससे आने वाले वक्त में जाम की समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन

रैंप बनाने में 3.25 करोड़ की आएगी लागत : यमुना एक्सप्रेसवे से फिल्म सिटी को कनेक्ट करने के लिए 3.25 करोड़ की लागत आएगी। निर्माण कार्य अप्रैल 2026 में पूरा करने की योजना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें